फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर निकाला भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा ।
लाडवा में गुरु नानक देव के 549 वें प्रकाशपर्व की पूर्व संध्या पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा ने शुक्रवार को भव्य नगरकीर्तन निकाला और अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन में दरबार साहब को फूलों से सजाया गया। विभिन्न रागी जत्थों ने सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया आदि शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन के आकर्षण का केंद्र निशान गतका अखाड़ा के निहंग रहें। उन्होंने तलवार, नेजे, लाठी और अन्य परंपरागत हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। अखाडे़ में करतब दिखाने वालों में कुछ बच्चे पांच-छह साल के भी थे। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। लाडवा के सराफा बाजार में गुरुद्वारा तेग बहादुर प्रबंधक कमेटी ने प्रधान स. अवतार सिंह और ज्ञानी भूपिंद्र सिंह की अगुवाई में पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। मेन बाजार, ठाकुरी देवी स्कूल बाजार, हिनौरी चौंक, अनाजमंडी और रादौर रोड पर भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हाकम सिंह, शमशेर सिंह सोढी, संदीप सिंह, हरजीत सिंह, जसनूर सिंह, अमृत सिंह, मनदीप सिंह, रणजीत सिंह, लखविंद्र सिंह आदि ने नगरकीर्तन में सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें