फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल : धुम्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल : धुम्मन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। जो काम पहले कभी 15 साल में भी नहीं हुए, वे काम भाजपा की हरियाणा सरकार ने तीन साल में किए हैं। लाडवा के गांव मेहरा में गांववासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ही काम कर रही है।
विज्ञापन

इसमें गेहूं का समर्थन मूल्य 110 रुपये बढ़ाना अपने आप में एक मिसाल है। भाजपा सरकार ने पिछले साल भी गेहूं का मूल्य 100 रुपये बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि दो साल में गेहूं का दाम 210 रुपये बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। बागवानी से संबंधित उत्पादों के लिए हरियाणा फ्रैश ब्रांड का भी आयोजन किया है। इसमें कोई भी किसान अपना ब्रांड तैयार कर सकता है। धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि भाजपा सरकार ने 39 साल में पहली बार हर नहरों की टेल पर पानी पहुंचाया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रधान गुरदेव मेहरा, प्रदीप सहगल, धर्मपाल मेहरा, देवराज, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें