फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आढ़ती को रखनी होगी नमी जांच मशीन: मनचंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हर आढ़ती को रखनी होगी नमी जांच मशीन: मनचंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन मदनलाल मनचंदा एवं सचिव राम कुमार दहिया ने संयुक्त बयान में बताया कि अनाज मंडी में जाम की स्थिति से निपटने के लिए आढ़तियों को हिदायत दी गई है कि पीली पट्टी से बाहर अनाज ना डालें। वहीं किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी खाली ट्राली अनाज मंडी के बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सभी आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान पर नमी जांचने वाली मशीन रखें, ताकि किसानों को उनके धान की नमी का पता चल सके। इसके अलावा अनाज मंडी में सभी दुकानों पर हिदायत दी गई है कि वे किसानों के धान की ढेरी में किसान के नाम की पट्टी लगाएं, जिस पर किसान का नाम, पूरा पता, गेट पास नंबर, चैक किए गए नमी की मात्रा के बारे में लिखें। यदि किसी आढ़ती ने यह नही किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अनाज मंडी में कई दुकानों का तोल चैक किया। तोल सही पाया गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली ठोल, झांसा, इस्माइलाबाद की अनाज मंडियों में 876857 क्विंटल धान की फसल आ चुकी है। जिसका उठान भी लगातार करवाया जा रहा है। अनाज मंडी में सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें