फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों ने शाहाबाद के नलवी के दूरभाष केन्द्र में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 46, 47, 48
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों ने नलवी के दूरभाष केंद्र में लगाई आग
- मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे नकाबपोश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद डेराप्रेमियों के आक्रोश की आग शाहाबाद में भी पहुंच गई। रोष के चलते डेरा प्रेमियों ने गांव नलवी में स्थित दूरभाष केंद्र में आग लगा दी, हालांकि समय रहते ही मोहल्लावासियों ने ही आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना पुलिस में दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां पड़ी पेट्रोल की बोतलें कब्जे में ली।
ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार सायं करीब 5 बजे 6 मोटरसाइकिलों पर करीब 10 नकाबपोश युवक आए और दूरभाष केंद्र का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। नकाबपोश युवकों के पास हथियार और पेट्रोल की बोतलें भी थीं। युवकों ने दूरभाष केंद्र के अंदर पड़ी मशीनरी पर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। आग लगाने की भनक लगते ही मोहल्लावासियों ने उस पर काबू पा लिया। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को भी दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वहां पड़ी पेट्रोल की बोतलों को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब सरकारी संस्थानों पर ध्यान रखेंगे और अगर किसी ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तो उसकी सूचना पुलिस में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा का रास्ता गलत : सरपंच
गांव के सरपंच और शीश सिंह ने कहा कि न्यायालय का फैसला सर्वमान्य है और कानून से बड़ा कोई नहीं। इसलिए किसी को हिंसात्मक रास्ता नहीं अपनाना चाहिए और गांव व शहर का माहौल खराब नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें