फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के सीबीआई अदालत में चल रहे मामले को लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है वहीं डेरा समर्थक भी सक्रिय हो गए हैं। डेरा समर्थक इस केस में फैसला आने की संभावना देखते हुए नामचर्चा घरों में इकट्ठे होकर बैठकें कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के समर्थक लाठियां-डंडे लेकर नामचर्चा घर में पहुंचने लगे हैं। डेरा समर्थकों में महिलाओं की संख्या भी अधिक है जो लाठियां लिए हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने वीरवार देर शाम लाडवा खंड के सरपंचों की बैठक ली। इसमें शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय ने सरपंचों को हिदायत दी कि वे अपने-अपने गांवों में शरारती तत्वों पर निगाह रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोई शरारत करने से पीछे न हटे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों व शरारती तत्वों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। इस अवसर पर थाना प्रभालरी निर्मल कुमार, छतरपाल मेहरा, राजपाल, बाबू राम धनौरा, शंकर समालखा, राजबीर सिंह दुगारी, जोगिंद्र सूरा, जितेंद्र बन, अशोक बदरपुर, मुके श गुढा, रामप्रशाद शहजादपुर, भूपिंद्र सिंह, हरबंस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें