फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र विजन 2022 का जल्द होगा ड्राफ्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-9
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विजन 2022 का जल्द होगा ड्राफ्ट तैयार
कुरुक्षेत्र विजन 2022 के तहत होगा विकास और सौंदर्यकरण : सुमेधा
- समाज सेवी लोगों व अधिकारियों ने 2022 के कुरुक्षेत्र की तस्वीर को रखा सबके समक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विजन 2022 का एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस प्रस्ताव के अनुसार 2022 तक के कुरुक्षेत्र की तस्वीर को देखा जाएगा और इस योजना के अनुसार ही थानेसर, पिहोवा, इस्माईलाबाद, शाहबाद, बाबैन, लाडवा और पिपली का विकास, सौंदर्यकरण, स्वचछता, स्वच्छ पर्यावरण और ग्रीन जिला कुरुक्षेत्र बनाया जाएगा। इस मुकाम को हासिल करने के लिए लोगों को न केवल अपनी मानसिकता में बदलाव लाना होगा बल्कि अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सुझाव भी देने होंगे।
वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में कुरुक्षेत्र विजन 2022 का ड्राफ्ट तैयार करने के उद्देश्य से समस्त अधिकारियों, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विजन 2022 का प्रस्ताव तैयार किया जाना है। इस योजना के अनुसार आने वाले 5 सालों में कैसा कुरुक्षेत्र होना चाहिए, की रुपरेखा तैयार की जाएगी। इस प्रस्ताव में थानेसर शहर ही नहीं जिला का एक-एक गांव और एक-एक वार्ड की योजना को शुमार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र विजन 2022 को लेकर किस-किस ने दिए सुझाव
कुरुक्षेत्र विजन 2022 को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम सतबीर कुंडू, एसडीएम पूजा चांवरिया, डीआरओ डॉ. चांदी राम चौधरी, डीएसपी नुपूर बिश्नोई, सीएमओ डॉ. एसके नैन, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, उपेंद्र सिंघल, राजेश सिंगला, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, डॉ. नागपाल, जंग बहादुर, प्रो. डीएस कपूर, राजेंद्र शर्मा, देवराज सिरोहीवाल, नाबार्ड के डीएम आरएस मोर, मुनीष कुमार, प्रगतीशील किसान हरपाल सिंह, उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. कर्मचंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें