फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मुंडाखेड़ा चला हाइटेक की राह पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 7,8
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में आया गांव मुंडाखेड़ा
-लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई भी जल्द, ग्राम पंचायत अपने स्तर पर दे रही योजनाओं को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से भले ही ग्राम पंचायतों को अभी उचित ग्रांट उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हो, लेकिन गांवों के विकास के लिए ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर ही प्रयासों में जुट गई है। ऐसा ही कुछ कर रही है गांव मुंडाखेड़ा -इंदबड़ी की ग्राम पंचायत ,जहां गांव को हाईटेक बनाने की ओर कदम बढ़ाने शुरू कर दिए है। इसमें सबसे पहले गांव में तीसरी आंख को प्राथमिकता दी है तो वहीं जल्द ही गांव में वाईफाई भी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गांव में ग्राम पंचायत ने अपनी आमदनी से गांव में सबसे पहले गांव में घुसने वाले लोगों और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जद में गांव को लाने की योजना बनाई है। इसके तहत सबसे पहले गांव के मंदिर के समीप सबसे बड़े चौक पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो वहीं गांव के सचिवालय में जल्द ही वाईफाई सुविधा भी मिलने की उम्मीद बन गई है। इसके लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत जहां इस भवन पर सोलर पैनल लगा दिया गया है तो वहीं कंप्यूटर आदी भी लगाए जाने के प्रक्रिया की जा रही है। गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की ग्रामीण सराहना भी कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि भविष्य में चोरी की वारदात पर अवश्य ही अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी रोकना थी प्राथमिकता: सरपंच
गांव के सरपंच राजेंद्र कुमार का कहना है कि गांव में चोरी रोकना उनकी प्राथमिकता है। सर्दी में चोरी की अधिक संभावना होती है और पिछले वर्ष भी सर्दी में ऐसी कई घटनाएं हुई। इसी के चलते ही इस बार सर्दी से पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्राथमिक तौर पर तीन कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अगले फरवरी के दौरान गांव की सभी मुख्य गलियों पर कैमरे लगा दिए जाएंगे। ग्राम सचिवालय में वाईफाई व इंटरनेट लगाए जाने की प्रक्रिया भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें