फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ईशरहेड़ी में दो महिलाओं की चोटी कटने से फैली सननसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-49 व 50
विज्ञापन

अब गांव ईशरहेड़ी में दो महिलाओं की चोटी कटी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
गांव ईशरहेड़ी में एक के बाद एक दो महिलाओं की चोटी कटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पूरे गांव ईशरहेड़ी में हड़कंप मंच गया व बाल कटने के डर से सहमे लोग घरों के आगे नीम की टहनी लटकाने जैसे टोटके करने लगे हैं। शुक्रवार को रूबी ने बताया कि उसकी अचानक चोटी कट गई। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद जब देखा तो गली में भी कोई नहीं था तो इस बात को लेकर गांव के लोग उनके घर के पर इकट्ठा हो गए। इसके कुछ देर बाद एक दूसरी महिला की चोटी कट जाने की सूचना गांव में फैल गई। इन दोनों घटनाओं से पूरा गांव सदमे में है। घटना के कुछ समय बाद जैसे ही इस मामले की सूचना बाबैन थाने में पहुंची तो एएसआई सुरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और रूबी व उसके परिजनों व दूसरी महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना था कि जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो तुरंत मौके पर जाकर परिजनों से घटना के बारे में जायजा लिया। दलीप सिंह ने बताया कि रूबी को एक लाल कपड़ों की परछाई दिखाई दी थी उसने बाल काटे हैं इस मामले को लेकर अलग से टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें