फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजीपीसी प्रदेश भर में करवाएगी सिख मार्शल आर्ट मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रदेश भर में करवाएगी सिख मार्शल आर्ट मुकाबले
- 19 अगस्त को शुरू होगी गतका मुकाबलों की शृंखला : ढिल्लो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार विशेष अभियान के तहत प्रदेश भर में गतका मुकाबले करवाएगी। यह सिख मार्शल आर्ट (गतका) मुकाबले एसजीपीसी सचिव मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में होंगे। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी में हरियाणा से मेंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि जिला स्तरीय मुकाबलों के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पहला मुकाबला 19 अगस्त को गुरुद्वारा पातशाही 10वीं हनुमान गेट जगाधरी, 20 अगस्त को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार फरीदाबाद, 26 अगस्त को गुरुद्वारा भाई लालो तहसील कैंप पानीपत, 2 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही 6वीं कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब डेरा कार करनाल, 9 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं सिरसा, 10 सितंबर को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब अंबाला और 17 सितंबर को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पंचकूला में सिख मार्शल आर्ट मुकाबला करवाया जाएगा। इस अवसर पर सिख मिशन हरियाणा प्रभारी सुखदेव सिंह ने आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए संगत को न्यौता दिया। कार्यक्रम में जरनैल सिंह, सुखा सिंह, जसप्रीत सिंह, जरनैल सिंह बोढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें