फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री देवकूप भद्रकाली मंदिर में 125 योग साधक व साधिकाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ श्री देवकूप भद्रकाली मंदिर में भारतीय योग संस्थान ने योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने मानव के स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की और कहा योग मनुष्य के तन-मन को नीरोग एवं दीर्घायु बनाता है। हिंदू धर्म में आदि देव महादेव परमयोगी थे। योगीराज श्री कृष्ण की सभी लीलाएं योग से परिपूर्ण थी। सृष्टि के आरंभ से देवी-देवता ऋषि-मुनि ओर आधुनिक मानव तक सभी ने योग प्रेरण से मानव को सबल दुष्ट-पुष्ट एवं दुढ़ संकल्पी बनाया है। शक्तिपीठ में भारतीय योग संस्थान के लगभग 125 योग साधक और योग साधिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि केयू कर्मी रामचंद्र तथा मान सिंह, हेमा सिंह राणा, सतीश शर्मा व रमेश शर्मा, कमला देवी, नीलम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामकरण शर्मा, श्याम प्रसार चंद मितल, ऊषा शर्मा, तथा स्टेज संचालक डॉ. आम प्रकाश और प्रचार सतीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें