अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। 19 जून को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक निजी पैलेस में सेक्टर 5 में सुबह 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम को प्रदीप कलतगड़िया, दीप सैनी, अजय शर्मा के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर शिरकत करेंगे। सिंगला ने बताया कि राहुल गांधी के जन्म दिवस पर डॉ अशोक तंवर किसानों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए करनाल से 19 से 21 जून को तीन दिन के सत्याग्रह की शुरुआत करते हुए अनशन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले 19 जून को डॉ अशोक तंवर सुबह इस रक्तदान शिविर में पहुंचेंगे उसके बाद करनाल से सत्याग्रह अनशन की शुरुआत करेंगे।