अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कीर्तिनगर स्थित स्वयंसेवी संगठन श्री प्रेम भिक्षुक शिक्षा समिति में संस्था के पूर्व सचिव, समाजसेवी एवं साहित्यकार स्वर्गीय कृष्ण कुमार गौड़ (मोहन) की 12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस उपलक्ष्य में संस्थान में हवन आयोजित किया गया, जिसमें पंडित कमल भारद्वाज ने आहुतियां डलवाई। कार्यक्रम में गो पूजन, कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन किया गया। इस मौके पर ठाकुरद्वारा रतनदक्ष चिट्टा मंदिर पिपली के महंत अरविंद दास ने कहा कि स्वर्गीय गौड़ का जीवन काफी संघर्षमय रहा। उन्होंने अपने जीवन में गऊ सेवा, विद्या और अन्नदान को सर्वोपरी माना। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा ड्राइक्लीनर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल मैहता ने की।