फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 9 में उपचुनाव के लिए मतदाता सूची में संशोधन का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। वार्ड नंबर 9 में उपचुनाव को लेकर वार्ड अनुसार मतदाता सूची तैयार करने व इसमें संशोधन करने की सूचना जारी की है। प्रदेश के चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक वार्ड व बूथ अनुसार फोटो आधारित प्रारूप मतदाता सूचियों का 12 से 21 जून तक एक जनवरी 2017 को योग्यता तिथि मानकर 10 जनवरी 2017 को प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों के डाटा बेस के आधार पर संशोधित या अद्यतन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियां 22 तक होगी। इसके अलावा रिवाइजिंग ऑथोरिटी की ओर से रविवार को छोड़कर पांच जुलाई तक निपटान किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में भी होंगे उपचुनाव
पंचायतों में खाली पड़े पंच व सरपंच पदों के लिए 29 जून को उपचुनाव होगा। पिहोवा खंड के गांव गढ़ी सिंहा में सरपंच का चुनाव होगा। यहां अनुसूचित जाति की महिला के लिए सरपंच का पद आरक्षित था। लेकिन शैक्षणिक योग्यता के चलते ऐसी कोई महिला प्रत्याशी ना मिलने के कारण सरपंच का चुनाव नहीं हो पाया था। इसके अलावा गांव मदनपुर दो पंच, सारसा व थाना में पंच पर पर उपचुनाव होगा। इनके लिए नामांकन 19 जून से शुरू होंगे।
वार्ड 9 का होगा उपचुनाव
शहर के वार्ड 9 की महिला पार्षद सुमन कौशिक का पिछले साल बीमारी के चलते निधन हो गया था। अभी पार्षदों का शपथ ग्रहण और प्रधान का चुनाव भी नहीं हुआ था कि जीतने के कुछ समय बाद ही बीमारी के चलते सुमन कौशिक का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद से इस वार्ड के पार्षद का पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें