फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 91 फीसदी धान का उठान, 18057 करोड़ रुपये भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में खरीफ सीजन के दौरान अब तक 8,24,391 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 7,53,351 मीट्रिक टन धान का उठान पूरा हो चुका है, जो कुल खरीद का करीब 91 फीसदी है। खरीद एजेंसियों ने किसानों को कुल देय राशि 18,539.97 करोड़ रुपये में से 18,057.20 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि किसानों को उनकी फसल की कुल देय राशि का करीब 97 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। जिले में धान खरीद का कार्य डीएफएससी और हैफेड एजेंसियों के माध्यम से हो रहा है। डीएफएससी ने अपनी कुल खरीद का लगभग 92 फीसदी धान उठाया है। हैफेड ने भी अपनी कुल खरीद का करीब 91 फीसदी धान उठाया है। हैफेड ने किसानों को देय राशि का 99 फीसदी भुगतान किया है, वहीं डीएफएससी ने लगभग 97 फीसदी भुगतान पूरा किया है।

भुगतान और निगरानी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 29 अक्तूबर को दोनों खरीद एजेंसियों ने किसानों को 54.25 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया। शेष भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग धान खरीद, उठान और भुगतान कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को फसल बेचने के बाद कोई अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य को निरंतर करने के निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी धान उठान कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें