फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोजगार मेले में 86 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
शाहाबाद। रोजगार मेले का अवलोकन करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व भाजपा नेता सुभाष कलसाना। संवा
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से क्षेत्र के विश्राम गृह में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने किया। विश्राम गृह में अल्पविराम के लिए पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी रोजगार मेले का अवलोकन किया और युवाओं को प्रोत्साहित किया। रोजगार मेले में 417 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 86 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने बताया कि इस रोजगार मेले में मुख्य नियोजकों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नवीन जिंदल फाउंडेशन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड गुरुग्राम, पुखराज हेल्थ केयर, रामाया हेल्थ केयर, सात्विक सोलर प्लांट, आदेश मेडिकल कॉलेज, सीआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड, भारत पे आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से 86 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई पास करीब 417 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, मेरिट के आधार पर नौकरियां, निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम, सक्षम युवा योजना, स्टार्टअप प्रोत्साहन योजनाएं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर रविंद्र सांगवान ठोल, मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, अंकुर सैनी, एडवोकेट मनदीप रावा, पार्षद दीपक आनंद सहित अन्य सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें