फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमएससी फॉरेंसिक साइंस में 85 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र में परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी। स्वयं - फोटो : kathua
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिला के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा बुधवार को चार परीक्षा केंद्राें पर संचालित की गई। इन परीक्षाओं में 82 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जबकि एमएससी भौतिकी की प्रवेश परीक्षा में 85 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इन सभी परीक्षाओं को नकल रहित संचालन के लिए प्रशासन की ओर से केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया। कुल 835 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विभिन्न विभागों व संस्थानों के पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को 10 बजे एमएससी फॉरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा का संचालन भेषज्य विज्ञान संस्थान परीक्षा केंद्र में किया गया, जिसमें 111 में से 85 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि दोपहर सत्र में विधि संस्थान व विधि विभाग में आयोजित हुई एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा में 247 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस परीक्षा में 303 में से 247 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

इसके साथ ही साढ़े 12 बजे एमएससी प्राणी विज्ञान की परीक्षा संचालित हुईं। कुवि सामुदायिक केंद्र ब्लॉक-एक व ब्लॉक-दो में शुरू हुई इस परीक्षा में 319 में से 267 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। साढ़े तीन बजे एमएमसी भौतिकी की प्रवेश परीक्षा ली गई, जिसके लिए यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस परीक्षा में 277 में से 236 परीक्षार्थियों ने परीक्षा सुचारू ढंग से दी। इन सभी परीक्षाओं में केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सभी प्रवेश परीक्षाएं बहु-वैकल्पिक प्रश्नों के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 50 प्रश्नों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया है। परीक्षा में सभी परीक्षार्थी परीक्षा के उपरांत अपनी उत्तर-पुस्तिका (ओएमआरशीट) की कार्बन कॉपी के साथ प्रश्न पत्र की कॉपी भी अपने साथ ले जा सकते हैं, ताकि वह ओएमआरशीट के जरिए विद्यार्थी परीक्षा में दिए गए उत्तरों का सही ढंग से मिलान कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षाओं के लिए कुवि कैंपस में विभागों व संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। आज भी एमएम इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान और एलएलएम की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 1131 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें