फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव की ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला में 837 विदेशी नागरिकों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला में अब तक 57070 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इसमें 837 लोग विभिन्न देशों व चार हजार अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर तक जारी रहेगा। इसलिए इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की तरफ से इस साल गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आगाज 17 नवंबर से किया गया था और यह प्रतियोगिता 27 नवंबर तक जारी रहेगी। अब तक इस प्रतियोगिता में 57070 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इसमें 837 विदेशी और चार हजार विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन पांच वैकल्पिक प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सभी प्रश्न क्वेश्चन से लिए गए हैं। इस प्रतियोगिता की तैयारी आईजीएमक्वीजडाटइन पर कर सकते हैं। यह क्विज कुरुक्षेत्र दर्शन एप पर भी उपलब्ध है। इस एप पर एक बार लाॅगिन करना होगा।

वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि यह प्रतियोगिता श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति रुचि उत्पन्न करने व जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में पब्लिक के लिए रोजाना 20 पुरस्कार, विद्यार्थियों के लिए भी 20 पुरस्कार रखे गए हैं। इतना ही नहीं पहले पांच मोटिवेटर को तीन हजार रुपये प्रति मोटीवेटर, अगले 10 मोटिवेटर दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति, अगले 20 मोटीवेटर को एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 20 मोटीवेटर को 500 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रकार 55 मोटीवेटर को पुरस्कार देने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें