फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च को 2 सत्रों में होगी एचसीएस परीक्षा, रहेगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचसीएस) की परीक्षा 31 मार्च को दो सत्रों में होगी। चंडीगढ़ समेत प्रदेश के नौ जिलों के 448 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10 से 12 और सायं 3 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुरुक्षेत्र में एचसीएस अधिकरी सतबीर कुंडू और अमरदीप की निगरानी में ये परीक्षा होगी।


ये जानकारी सोमवार को उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने दी। वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में एचसीएस की परीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एजेंसियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे, जैमर और फ्रिकसिंग टीम नियुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव के आदेशानुसार जिलों में आईपीएस और सीनियर एचपीएस अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 के आदेश जारी रहेंगे, हर परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस सहित 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस बल निुयक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी डयूटी मजिस्ट्रेट आपसी तालमेल के साथ परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें