फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुबारे ने उड़ाई पुलिस की नींद, धर्मशाला व होटल भी खंगालती रही कई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मिले पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। रविवार को भी पुलिस ने सरस व क्राफ्ट मेला परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी चल रहे कार्यक्रमों में सर्च अभियान चलाया।
डीएसपी गुरमेल सिंह के नेतृत्व करीब 100 पुलिसकर्मियों ने हर स्टॉल पर दस्तक दी। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी निर्देश दिए। पुलिस की कई टीमें देर रात को ही शहर के होटलों व धर्मशालाओं में भी पहुंचीं। यहां संदिग्ध लोगों की छानबीन की और रिकॉर्ड खंगाला। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। गुब्बारा मेला परिसर में कैसे पहुंचा, यह भी रहस्य बना रहा।
विज्ञापन

पुलिस शनिवार देर रात तक ब्रह्मसरोवर तट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालती रही, लेकिन यहां से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फुटेज में संदिग्ध माने जाने वाले व्यक्ति का फोटो ही स्पष्ट तौर पर पहचाना नहीं जा सका। जबकि पुलिस रविवार को देर रात तक पूरी तरह से अलर्ट रही। अलग-अलग गेटों की ओर से डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया। वहीं पुलिस को कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए एसपी ने निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्टॉल संचालकों को संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि शनिवार देर शाम ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष गेट पर गांव हथीरा वासी एक व्यक्ति को यह गुब्बारा मिला था। उसने बताया था कि कई युवक यह गुब्बारा लिए हुए थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और रात को ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व होटल एवं धर्मशालाएं खंगालनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


करीब 2200 पुलिस कर्मी मेले की सुरक्षा में, दिए गए कड़े निर्देश : एसपी
मेला परिसर की सुरक्षा को लेकर करीब 2200 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, जिन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं। गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस को ओर भी अलर्ट कर दिया है। हर तरीके से छानबीन की गई है। इसके बावजूद यह गुब्बारा कैसे पहुंचा, इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कोई अन्य ऐसा गुब्बारा भी नहीं मिला, फिर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
- सुरेंद्र पाल सिंह, एसपी, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें