फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। इस बार गिफ्ट पैक की दुकानों में फैंसी ट्री, नेचुरल प्लांट, जयपुरी लटकन, साज-सजावट वाले फूल, दरवाजों की सजावट के लिए लड़ियां सहित अन्य सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। गोवर्धन पूजा व लक्ष्मी पूजा के लिए सर्राफा बाजार में 22 व 24 कैरेट में 10 ग्राम तक सोने के फैंसी सिक्के व गिन्नी, 10 ग्राम में शुद्ध चांदी के सिक्के व पूजा के लिए चांदी की स्पेशल थाली ग्राहकों को लुभा रही है।
बाजारों में बनी जाम की स्थिति : नगर पालिका मार्केट, शास्त्री मार्केट, मेन मार्केट, गोशाला मार्केट में अवैध पार्किंग के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि पुलिस कर्मी तो तैनात किए गए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से बाजार में अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोने के भाव में 10 प्रतिशत तेजी : मनोज
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने कहा कि सोने के भाव में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजा व गोवर्धन पूजा के लिए स्पेशल सोने व चांदी के सिक्के व पूजा की थाली सराफा बाजार में आई हुई है।

चाइना के मुकाबले स्वदेशी वस्तुओं की बढ़ी मांग : वेदप्रकाश
गिफ्ट गैलरी संचालक वेदप्रकाश ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से चाइना की वस्तुओं के मुकाबले इंडियन वस्तुओं की मांग बढ़ी है। इस बार घरों को सजाने के लिए बंदरवाल व लड़ियां भी फैंसी डिजाइनों में आई हैं। धातु की मूर्तियां ग्राहकों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर जिलाभर में करीब 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है किइस बार जिले में करीब 10 करोड़ रुपये व शहर में करीब दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। लेकिन ऑनलाइन बाजार का प्रभाव अधिक न होता तो यह कारोबार दोगुना तक हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें