फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बिजली, शिक्षा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 35 से 39
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे बिजली, शिक्षा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी
-शिक्षण संस्थानों की अधिकतर बसें वापस लीं तो रोडवेज की 46 बसें सड़कों पर उतारीं
- स्थायी भर्ती के लिए वेंटिंग लिस्ट में शामिल 11 चालकों को कराया जॉइन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के सातवें दिन बिजली, शिक्षा सहित अन्य विभागों के कर्मचारी भी समर्थन में सड़कों पर उतर आए। बिजली कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर धरना दिया तो शिक्षकों ने जिला सचिवालय में धरना देकर डीआरो चांदी राम को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज कर्मचारियों को कांग्रेस व इनेलो कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया और हड़ताल को जायज करार दिया।
सोमवार को शिक्षण संस्थायों ने ज्यादातर बसें वापस ले लीं, लेकिन 8 बसें यात्रियों की सेवा में लगी रहीं। रोडवेज प्रशासन ने विभाग की 46 बसों को सड़कों पर उतारा। रोडवेज प्रशासन ने इसी वर्ष शुरू हुई चालक भर्ती में वेटिंग पर चल रहे 11 चालकों को जॉइन कराया। वहीं, होमगार्ड के भी 30 कर्मचारी तीन माह के लिए रोडवेज ने पुलिस विभाग से लिए। सोमवार को भी आरटीए के माध्यम से लिए गए चालकों के सहारे बसें चलाई गईं तो वर्कशॉप हेल्पर व अप्रेंटिस पर कार्य कर रहे युवकों को कंडक्टर बनाया गया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी सुबह ही ताज पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए थे, जहां धरना देेकर दिन भर नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरि नाराण शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी यूनियन नेताओं के साथ कुछ बातचीत करते है और सरकार को कुछ ओर ही रिपोर्ट देकर गुमराह कर रहे है। वहीं धरना दे रहे कर्मचारियों को माया राम, मूल चंद तिगरी, रणजीत सिंह, सुरेंद्र बारवा, राजेश गोयल, नरेश कुमार, अमरीक सिंह चटठा, धनपत सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। वहीं पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, दिशा मंच, जनसंर्घष मंच, एसएफआई, भाकियू सहित अन्य कई संगठनों ने भी समर्थन दिया।

पुलिस कर्मी ने बस चलाई तो भड़के रोडवेज कर्मी
अंबाला से करनाल रूट पर रोडवेज बस चला रहे एक पुलिस कर्मी के खिलाफ भी रोडवेज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इस पर कड़ा रोष जाहिर करते हुए कहा कि किसी विभाग के कर्मचारी वर्दी पहनकर इस तरह से बसें चला हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व विधायक अनिल धनतौड़ी व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत ने दिया समर्थन
हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों को शाहाबाद से पूर्व विधायक अनिल धनतौड़ी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा अधिवक्ता गुरचरण सिंह रतगल, लीगल सेल के अध्यक्ष विजेंदर बांगड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर संधू ऐडवोकेट भी अपने-अपने तौर पर समर्थन देने पहुंचे।

दो घंटे दिया शिक्षक संगठनों ने धरना, सौंपा ज्ञापन, बिजली कर्मियों ने दिया निगम कार्यालय पर धरना
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में शिक्षा विभाग से जुड़े हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, अतिथि अध्यापक संघ, स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, मास्टर एसोसिएशन, पीटीआई अध्यापक संघ, सस्कृत अध्यापक संघ व गैर शिक्षक संगठनों ने भी रोष जताया। जिला सचिवालय में सायं तीन से पांच बजे तक धरना दिया तो डीआरओ चांदी राम को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी जायज मांग को लेकर हड़ताल पर है और सरकार को इसे तत्काल पूरा करना चाहिए। निजीकरण के विरोध में सभी विभागों के कर्मचारी आ चुके है।

720 बसों के टेंडर मंत्रियों, विधायकों, बड़े अफसरों और उनके चहेतों के नाम : संधू
हड़ताल को इनेलो ने भी समर्थन दिया। युवा इनेलो नेता गगनजोत सिंह संधू ने कहा कि 720 बसों के टेंडर सिर्फ बीजेपी के मंत्रियों, विधायकों, बड़े अधिकारियों और उनके चहेतों को देकर बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, हलका प्रधान कर्ण सिंह, शहरी प्रधान अशोक गुप्ता, सुभाष भटेड़ी, सुरेश नैन, प्रेस प्रवक्ता महिंद्र कंथला, नेता टीटू शर्मा भी धरने में पहुंचे।
विज्ञापन


फोटो नंबर- 23
रोडवेज कर्मियों के समर्थन में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर
कुरुक्षेत्र/ इस्माईलाबाद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर उतर आए है, जिसके चलते कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर धरना दिया तो जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान कृष्ण चौहान ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी जायज मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है और इसके लिए अब बिजली कर्मचारियों को भी मैदान में उतरना पड़ा है। वहीं निगम के अजऱाना कलां के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। इसमें हरियाणा कर्मचारी महासंघ के संबंधित सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर राजिंदर कुमार वाइस प्रेसिडेंट, सब यूनिट सेकेट्री गुरनाम सिंह, यश पाल, राजेश कुमार, जसवंत सिंह, हरीश कुमार, ईश्वर दास ,रवि कुमार दविंद्र सिंह, गौरव कुमार, दयाननद, गुरदीप, धर्म सिंह, आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें