फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली से केयू थर्ड गेट तक 1607 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली स्थित गीता द्वार से लेकर केयू थर्ड गेट तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबे रोड को करोड़ों रुपये खर्च कर सिक्स लेन बनाया जाएगा तो वहीं इसका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा, लेकिन इसके लिए 1607 पेड़ों की बलि देनी होगी। पिपली के समीप से इन पेड़ों की कटाई भी शुरू कर दी गई। इसके लिए वन विभाग को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है तो वहीं वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एनओसी दे दी है। ये पेड़ काटे जाने के बाद इस रोड के दोनों ओर महज एक हजार पेड़ ही रह जाएंगे तो वहीं कई जगहों पर एक भी पेड़ नहीं बच पाएगा। बता दें कि 42 करोड़ रुपये की इस परियोजना की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनाज मंडी में आयोजित रैली में की थी। अब इसे अमलीजामा पहनाया जाने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले करीब 20 दिनों में पेड़ों की कटाई पूरी कर ली जाएगी तो वहीं बिजली खंभे भी हटा दिए जाएंगे, जिसके बाद रोड निर्माण और चौड़ा करने का कार्य अलॉट किया जाएगा। योजना अनुसार डेढ़ वर्ष में यह कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली खंभे हटाने का भी काम शुरू, ठप रही बिजली आपूर्ति
पिपली-कुरुक्षेत्र रोड पर जहां सोमवार को पेड़ कटाई शुरू कर दी गई है वहीं बिजली के खंभे भी हटाने शुरू कर दिए है। सबसे पहले नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइटें हटा ली है तो वहीं बिजली निगम ने भी खंभों से बिजली लाइन हटानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही खंभे हटाए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के चलते सुबह करीब 9 बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप रखी गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दूसरे रोड से निकाले वाहन
बेहद व्यस्त रहने वाले पिपली रोड पर पेड़ कटाई कार्य शुरू किए जाने के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी भी शुरू हो गई है। जहां दोपहर तक सेक्टर दो चौक से जिंदल चौक की ओर से गुजारा गया तो वहीं इसके बाद दिन भर एक साइड से वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन


10.75 मीटर बढ़ेगी चौड़ाई तो बीच में एक मीटर चौड़ा होगा डिवाइडर : मामचंद
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ मामचंद का कहना है कि पिपली गीता द्वार से केयू थर्ड गेट तक रोड को सिक्स लेन बनाया जाएगा, जिसके लिए वर्तमान रोड की 10.75 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा, जिस पर लोहे की ग्रील भी लगाई जाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर हादसों पर अंकुश लगेगा तो वहीं जाम भी नहीं लगेगा। यह प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें