फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी के विदेशी छात्र की जिम में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम में एक्सरसाइज कर रहे मॉरिशस के छात्र की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिम में प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के मॉरिशस निवासी छात्र की शनिवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। एनआईटी प्रशासन के मुताबिक छात्र की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसे तत्काल शहर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मरने वाले छात्र के पिता, भाई व रिश्तेदारों से फोन पर बात कर घटना की सूचना दे दी है।
एनआईटी के चीफ वार्डन डॉ. आरपी चौहान ने बताया कि परिजनों ने मॉरिशस दूतावास के जरिए एनआईटी प्रशासन को पोस्टमार्टम कराने की सहमति दे दी है। रविवार देर शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सोमवार को छात्र का शव दिल्ली में मॉरिशस दूतावास भेजने की व्यवस्था एनआईटी प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

डॉ. आरपी के मुताबिक छात्र परीक्षित सिंह पुत्र विस्कोंड दयाल सिंह का पासपोर्ट नंबर 1440808 है। वह मूलरूप से रॉयल रोड जेमिनी रोजवेल मॉरिशस का रहने वाला था। एनआईटी में इलेक्ट्रिकल थर्ड ईयर का छात्र था। चीफ वार्डन ने बताया कि एनआईटी प्रशासन को शनिवार रात 9 बजे सूचना मिली की संस्थान के निकट स्थित एक प्राइवेट जिम में एक्सरसाइज करते समय परीक्षित अचानक बेहोश हो गया है। इस घटना के दौरान एनआईटी के अन्य छात्र भी उक्त प्राइवेट जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। परीक्षित के बेहोश होने की सूचना मिलते ही एनआईटी की अधिकारी एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और उसे एक प्राइवेट अस्पातल में लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो साल से जा रहा था जिम, घी, चीनी, नमक का नहीं करता था सेवन
एनआईटी में उसके साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षित पिछले दो साल से लगातार जिम जा रहा था। वह ज्यादातर अकेला रहता था और अन्य विद्यार्थियों से कम बातचीत करता था। वहीं एनआईटी मेस स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार वह घी, चीनी और नमक का सेवन नहीं करता था। इसी वजह से वह मेस में तैयार किए जाने वाला भोजन बहुत कम खाता था। अपने रूम में ही खुद के खाने की सामग्री तैयार करता था।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले ही परीक्षित के पिता हो हुआ था हार्ट अटैक
परीक्षित के पिता विस्कोंड दयाल सिंह को भी डेढ़ माह पहल हार्ट अटैक हुआ था जिसकी वजह से ऑपरेशन करना पड़ा था। परीक्षित का बड़ा भाई दुबई में नौकरी करता है। संभवत: इसी वजह से परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए कुरुक्षेत्र नहीं आए। इसके लिए एनआईटी प्रशासन को ही सहमति दी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें