फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाओ, तुड़वाओ और लड़वाओ ही भाजपा की नीतियां : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाओ, तुड़वाओ और लड़वाओ ही भाजपा की नीतियां : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की नीतियां जलाओ, तुड़वाओ और लड़वाओ की हैं। इसी कारण हरियाणा तीन बार जल चुका है और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद गीता की कसम उठाकर अपने चुनाव प्रचार की शरुआत की थी। आज उसी गीता को खट्टर सरकार ने गीता जयंती पर मंहगे मूल्य पर खरीदा है। वह रविवार को पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी की बदलाव रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी फसल का अधिक मूल्य देने पर बाजार का भाव बिगड़ जाता है, लेकिन जब माल्या, नीरव, ललित मोदी, दुर्गादास ज्वैलर्स जैसे लोग जनता का पैसा लेकर विदेश भाग जाते हैं, तो क्या बाजार भाव नही बिगड़ता। कहा कि आज इरादा ए कत्ल के आरोप में 47 किसानों को जेल में डाल हुआ है। किसान हर रोज आत्महत्याएं कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के राज में नौकरियां बेची जा रही हैं। कहा कि एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें भाजपा नेता ने नगरपालिका के प्रधान पद के लिए 75 लाख रिश्वत देने की बात स्वीकार कर रहा है। जिस नेता को पूरे हरियाणा में नौकरी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे ही रिश्वत दी गई है। यदि नौकरी लगाने वाला व्यक्ति नगरपालिका प्रधान बनाने के लिए इतनी रिश्वत ले रहा है तो नौकरियां किस रेट में बिक रही होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस रिश्वत प्रकरण में रिश्वत लेने वाले और देने वाले व्यक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री की भूमिका की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से होनी चाहिए। साथ ही दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने लिस्ट दिखाते हुए कहा कि इस सरकार में अब तक 14 पेपर लीक हो चुके हैं। नौकरियों की बोली लगाई जा रही है। जुलाई 2016 में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद अब तक पुलिस भर्ती नहीं हुई है। अब तक केवल 7800 नौकरियां लगी हैं, जबकि 40 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। कई नौकरियां स्टे के कारण अटकी हुई हैं। जिस सरकार के नेताओं की रिश्वत लेते -देते की ऑडियो और वीडियो चले, ऐसी सरकार को सत्ता में रहना का अधिकार नहीं है। बदलाव रैली में एसी चौधरी, संजय छौक्कर, वीरेंद्र राठौर, बुलेशाह, मनमोहन सिंह, सुमित्रा चौहान, प्रदेश के कई पूर्व विधायक और कई कांग्रेस नेताओं नें हिस्सा लिया। मंच का संचालन लखविंद्र सिंह लखा ने किया। इस अवसर पर सुरेश यूनिसपुर, राजबीर सिंह, हैप्पी तूर, रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, हरदीप राणा, अजय पाल गोगपुर, प्रवास चौधरी, सन्नी कोहली, रमन कोहली आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने एक भी वादा नहीं किया पूरा
पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और काला धन को लेकर सत्ता में आने वाली सरकार सिवाय जुमलों के कुछ नहीं दे सकी। यह शाहाबाद क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां से राज्यमंत्री होते हुए भी शहर का विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री ने जो वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।
धंतौड़ी की जीत पर लगा गए मुहर
रणदीप सुरजेवाला ने रैली को सफल करार देते हुए अनिल धंतौड़ी को बधाई दी। कहा कि बिना सरकार के इतनी बड़ी रैली करना धंतौड़ी का क्षेत्रवासियों से प्यार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस रैली से विधानसभा चुनावों से पहले ही अनिल धंतौड़ी की जीत निश्चित हो गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल हुए लोग किए सम्मानित
रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नपा उपप्रधान गुलशन कवातरा और अन्य लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें