फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता में बाधा बनने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की स्वच्छता में बाधा बनने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सुधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर की स्वच्छता में बाधा बनने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ रखना सभी का सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है। इसके बावजूद कई लोग सड़कों पर अतिक्रमण कर अपने सामान और निर्माण सामग्री के मलबे को गलियों आदि जगह डाल रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी गई है। अब नप अधिकारियों को सड़कों पर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त करने और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैैं। इसके बाद नप ने शहर को गंदा करने पर 14 लोगों के चालान किए हैं।
यह बात थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कही। वे शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में अधिकारियों और पार्षदों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा और नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सभी सेक्टर इंचार्ज और अधिकारियों से शहर में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान का फीडबैक लिया। इसमें बताया गया कि शहर में अधिकतर जगहों पर लोगों ने अपना सामान डालकर गलियों को गंदा किया हुआ है। खाली प्लॉटों को डस्टबीन बना दिया है। कई जगहों पर सफाई कर्मी कम हैं। कई जगहों पर अधिक सफाई की जरूरत है। इस पर विधायक ने कहा कि इस बार सभी अच्छा कार्य कर रहे हैं। जहां कमियां हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी कच्चे 315 कर्मचारियों के लिए जूतों और वर्दी के लिए 1200 रुपये प्रति कर्मचारी देने की घोषणा की। बताया कि इस बार सरकार की तरफ से सफाई सर्वे की टीम नौ और दस जनवरी को कुरुक्षेत्र आ रही है। इससे पहले शहर को स्वच्छ करना है। इस अवसर पर नप ईओ बीएन भारती, नप सचिव केएल बठला सहित नगर पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच पार्षद और अधिकारी करेंगे चार दिन शहर का निरीक्षण
विधायक सुभाष सुधा ने पांच पार्षदों और नप अधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम शहर का भ्रमण करने के बाद सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश देगी। मौके पर कर्मचारियों को बुला कर सफाई सुनिश्चित करवाएंगे। सात जनवरी को विधायक सुभाष सुधा और उनकी टीम पूरे शहर का निरीक्षण करेंगे। सेक्टर 4 और 8 में सफाई के लिए 20 सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं। मॉडल टाउन में भी पांच अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाने के आदेश दिए हैं। शांतिनगर और कल्याणा नगर में सफाई व्यवस्था में कमी पाए जाने पर नप अधिकारियों की क्लास ली।
विज्ञापन

सामान खरीदने के लिए गठित की कमेटी
नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि नगर परिषद के लेखाअधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सफाई के लिए साधनों की खरीद करेगी। यह कमेटी जल्द सामान खरीदना सुनिश्चित करेंगी। साथ ही नप अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि डस्टबिन शहर में रखने के लिए मंगवाए गए थे, न की डंप करने के लिए। इसलिए नप अधिकारी सभी डस्टबिन को जरूरत के अनुसार तुरंत वितरित करें। रजिस्टर को भी चेक करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें