नव वर्ष के आगमन पर लगाया रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में नववर्ष के आगमन पर रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने निरंतर तीसरे दिन रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुनील यादव थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को मौत से बचाया जा सकता है। हर व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में मानव मित्र मंडल के प्रधान डॉ. राम रतन शर्मा ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि रक्त की एक एक बूंद जीवन प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य अध्यापक दलबीर मलिक, केयूके लेखा अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, शैलेंद्र पाराशर उपस्थित रहे। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी रक्तदाओं को बैज, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तकोष प्रभारी डॉ. विनोद तंवर की अध्यक्षता में गुरजिंद्र कौर, राम कुमार, ज्ञान शर्मा और ऋतु ने रक्त संगृहीत किया गया। रक्तदाताओं में हवलदार पवन कुमार वर्मा, धर्मबीर, मनदीप, सुभाष चंद, सवीन गेरा, कुमारी मनदीप, जतिंदर सिंह, संजय कुमार, सुखबीर सिंह, राहुल अरोड़ा, कमलजीत, संजय कुमार, करमवीर सिंह, कृष्ण कुमार, मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।