फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों को गुड़ खिला कर किया नववर्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गायों को गुड़ खिला कर किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
नववर्ष के उपलक्ष्य में जगह जगह हवन और भंडारों के साथ गायों को चारा और गुड़ आदि खिला कर लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया। इसी तरह गोशाला में जिला कांग्रेस यूथ प्रधान हरप्रीत सिंह चिम्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिला कर नववर्ष मनाया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति में सर्व पूज्य है। गायों की पूजा करने से हमारे नई पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति का पता चलता है। पूर्व ब्लॉक प्रधान मोहनलाल भांवरा ने कहा कि नव वर्ष पर गायों को गुड़ खिला कर नव वर्ष का शुभारंभ करना शुभ माना जाता है। इस दौरान हेमराज सिंगला, परमजीत गुम्बर, नरेंद्र अग्रवाल, विवेक सिंगला, शम्मी कौशल, जगदीश गुल्लू आदि मौजूद रहे। इसी तरह कस्बा में बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर में भी नववर्ष के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा, एडवोकेट संदीप राणा, अमित गोयल, हनी शर्मा, विकास भटला, रंजन गर्ग, बबबू पपनेजा, अंकुर, परमजीत पम्म, विशाल शर्मा आदि ने भंडारे में लंगर वितरण में सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें