फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आलू दाम धड़ाम, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में आलू दाम धड़ाम, किसान परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपली।
हरियाणा की एक मात्र आलू मंडी पीपली में आलू की आवक जोरों पर है। मंडी में अच्छे दामों पर आलू बेचने की आस में पहुंच रहे किसानों को यहां निराशा मिल रही है। उन्हें अच्छे दाम मिलना तो दूर लागत भी नहीं मिल पा रही। यहां किसानों को आलू महज दो रुपये प्रति किलो बेचना पड़ रहा है। किसान सतबीर सिंह और जरनैल सिंह ने बताया कि किसान हर फसल में बर्बाद हो रहा है। किसानों की आलू से कुछ उम्मीद थी, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा मिल रही है। आज मंडी में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल आलू बेचना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। पहले धान ने किसानों को रुलाया और अब आलू बर्बाद कर रहा है। आढ़ती रणसिंह देशवाल ने सरकार से मांग की है कि आलू का भाव कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें