कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अनाजमंडी में जिला कांग्रेस यूथ प्रधान हरप्रीत सिंह चिम्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार केवल मात्र घोषणाओं और तबादलों की सरकार बन कर रह गई है। बीजेपी ने सत्ता हथियाने के लिए जनता से 100 तरह के लुभावने वादे किए थे। लेकिन, भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुए प्रोजेक्ट भी पूरे नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर देती है। इसी के तहत इस्माईलाबाद के युवा नेता विवेक सिंगला को जिले का उपप्रधान नियुक्त किया गया है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रधान मोहनलाल भांवरा ने कहा कि जल्द ही नवनियुक्त उपप्रधान विवेक सिंगला का कस्बे में स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर हेमराज सिंगला, विरेंद्र कंसल, कंवरपाल, शम्मी कौशल, नरेंद्र अग्रवाल, संजीव भांवरा, जगदीश गुल्लू, धर्मवीर शर्मा, अनिल सिंगला, सतीश बंसल, सोमप्रकाश सिंगला, श्यामलाल, रणजीत गुम्बर, बंटी गुंबर, भूपेंद्र सिंह, भगवंत विर्क, मेहक, सुखविंद्र सिंह, दयाराम भांवरा, संजीव कुमार, ओमप्रकाश भांवरा आदि मौजूद रहे।