फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की खस्ता हालत से राहगिर परेशान, दोपहिया वाहन चालक हो रहे चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे की खस्ता हालत से राहगीर परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
कस्बे के दोनों ओर करीब एक एक किलोमीटर तक हाईवे खस्ता हालत के चलते राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे की खस्ता हालत के चलते सड़क के दोनों किनारे बुरी तरह से टूटे हुए हैं। साइड के जगह नींवी होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसके। इस वजह से कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। खासतौर पर रात के समय तो इस सड़क पर चलना मौत के मुंह से गुजरने के समान होता है।
विज्ञापन

राहगीर प्रवेश, राकेश, नरेश, बलदेव शर्मा जलबेहडा, सौरव जलबेहड़ा, राजेश शर्मा जलबेहडा, दीप शर्मा, सोनू नैसी आदि ने बताया कि उनका कारोबार कस्बे में है। इस वजह से उन्हें प्रतिदिन सुबह के समय और देर रात कस्बे से घर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कस्बे से गुरुनानक वाटिका स्कूल तक हाईवे की हालत खस्ता है। सुबह के समय सड़क पर बने गड्ढों से मिट्टी उठाने से वाहन चालकों की आंखों में मिट्टी जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। रात के अंधेरे में हाईवे के किनारे सामने से रोशनी आने पर दोपहिया वाहन चालक का संतुलन तक बिगड़ जाता है। इस वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें