हम फाउंडेशन नेत्रदान के लिए करेगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सामाजिक संस्था हम फाउंडेशन गीता जयंती पर लोगों को नेत्र दान के लिए करेगा। संस्था के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि भारत में लगभग 1.25 करोड़ लोग दृष्टिविहीन हैं। हम चाहे तो इनमें से कुछ को देखने में मदद कर सकते हैं। दृष्टि विहीन लोग अभिशाप झेल रहे होते है। उन्होंने बताया कि लोग नेत्र दान करने के इच्छुक तो हैं, लेकिन वे जागरूक नही हैं। इस वजह से वे नेत्र दान नहीं कर पाते। संस्था गीता जयंती पर आए लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूक करेगी।