फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र को नई पहचान देगी हेरीटेज व आध्यात्मिक वॉक:कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र को नई पहचान देगी हेरिटेज और आध्यात्मिक वॉक : कुलपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि हेरिटेज वॉक और आध्यात्मिक वॉक कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से एक नई पहचान देगी। इससे कुरुक्षेत्र के दर्शनीय स्थलों के बारे में देशभर में जागरूकता फैलेगी। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल विभाग और इंडिया सिटी वीक दिल्ली की ओर से आयोजित पहली कुरुक्षेत्र विरासत एवं आध्यात्मिक वॉक का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने इसके लिए केयू के पर्यटन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंगला, प्रो. पवन शर्मा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. बीएस बोदला, प्रो. एसएस बूरा, प्रो. एआर चौधरी, प्रो. मोहिंद्र चांद, प्रो. रवि भूषण कुमार, डॉ. सुरजीत कुमार, डॉ. अंकुश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें