बालाजी की पूजा से दूर होते हर कष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में मेन चौक स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर की ओर से चल रही प्रभातफेरी शुक्रवार को सुशील गर्ग के निवास स्थान पर पहुंची। आयोजक परिवार ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। महंत महावीर दास ने कहा कि भगवान बालाजी की पूजा करने से हर कष्ट दूर हो जाते है। महंत महावीर दास ने आयोजक परिवार को स्मृति चिह्न भेंट किया।