सूरजमुखी फसल खरीद के लिए पिहोवा व बाबैन का शेड्यूल जारी
कुरुक्षेत्र । द हरियाणा स्टेट कॉपरेटिव सप्लाई एंड मार्किटिंग फेडेरेशन लिमिटेड (हैफेड) ने सूरजमुखी फसल की खरीद के लिए गांव अनुसार फसल खरीदने का शैडयूल जारी किया हैं। इस शैडयूल के अनुसार 21 व 22 जून को 29 गांवों के किसानों की फसल को खरीदा जाएगा। इतना ही नहीं सरकार ने सूरजमुखी फसल का न्यूनतम मुल्य 3950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हैं। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि बाबैन व पिहोवा में सूरजमुखी की फसल की खरीद का कार्य 21 व 22 जून से सुचारु रुप से शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए बकायदा एक शैडयूल निर्धारित किया गया हैं। इस शैडयूल के अनुसार 21 जून को हैफेड एजेंसी द्वारा पिहोवा खंड के गांव मांडी, मेघा माजरा, दुनिया माजरा, खंजरपुर, श्री नगर, अजमत पुर, सारसा व 22 जून को बाबैन खंड के गांव सिम्बलवाल, धनानी, भगवानपुर, कसीथल, रामपुरा, बिंट, सुजरी, राम नगर, मंडोखरा, हमीदपुर, संघोर, घिसरपड़ी, झंडौला, भूखड़ी, फालसंडा जाटान, फालसंडा रांगड़ान, इशरहेड़ी, सुजरा, कालवा, बीड़ सुजरा, बीड़ कालवा, कनोनी के किसानों की फसल को खरीदा जाएगा। प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि हैफेड एजेंसी द्वारा निर्धारित शैडयूल के अनुसार ही शाहबाद अनाज मंडी में अपनी फसल को लेकर आए। इसके अलावा किसान को अपने साथ पटवारी या तहसीलदार से गिरदावरी की खाता-खतौनी की सत्यापित प्रति, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएसी कोड नम्बर की प्रति और आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र की प्रति भी लानी होगी।