फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 8039 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न पीजी प्रोग्राम्स की कुल 3276 सीटों के लिए 18 जून तक 8039 आवेदन प्राप्त हुए। मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में 120 सीटों के मुकाबले सर्वाधिक 593 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

एमबीए (बजटेड) में 565, एलएलबी (प्रोफेशनल) में 575 तथा एमबीए (सेल्फ फाइनेंस) में 325 आवेदन प्राप्त हुए। एमए अंग्रेजी के लिए 307, एमए मनोविज्ञान के लिए 289, एमए राजनीति विज्ञान के लिए 265 तथा एमएससी जूलॉजी के लिए 256 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई है। एमएससी रसायन विज्ञान के लिए 274, एमएससी भूगोल के लिए 203, एमएससी बॉटनी के लिए 199, एमएससी भौतिकी के लिए 182 तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) के लिए 169 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं एमएससी. बायोटेक्नोलॉजी में 165 तथा एमएससी फॉरेंसिक साइंस में 116 आवेदन आए, इसके अलावा बीपीएड में 50 सीटों के लिए 167 आवेदन तथा एमपीएड में 40 सीटों के लिए 142 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विशेष शिक्षा (दृष्टिबाधित) से संबंधित बीएड पाठ्यक्रम के लिए 232 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में एमए इतिहास के लिए 160, एमए अर्थशास्त्र के लिए 125, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता के लिए 56, एमए हिंदी के लिए 70 तथा एमए लोक प्रशासन के लिए 72 तथा मास्टर ऑफ सोशल वर्क के लिए 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोक संपर्क अधिकारी प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप व्यावसायिक, प्रबंधन, विधि, सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े पाठ्यक्रमों में आवेदन संकेत हैं कि विद्यार्थी रोजगारोन्मुखी शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें