कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शनिवार को प्री-क्वार्टरफाइनल के मुकाबले हुए। इसमें 10 भारवर्ग में जीते अलग-अलग विश्वविद्यालयों से 80 खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में जहग बनाई। प्री-क्वार्टरफाइनल के हर भार वर्ग से आठ खिलाड़ी जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं। साथ ही इन सभी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में भी जगह बना ली है।
शनिवार को प्री-क्वार्टरफाइनल के 47-50 किलो भारवर्ग के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। इस वर्ग में एमएसडीयूए के मुकेश ने यूओएमडी के कीर्थ्यवासन एके को 3-2 से हराया। एसजीबीएयू के शिवाजी नागोराव गेडाम ने एमजेपीआरयू के रवि कुमार को 5-0 से हराकर जीत दर्ज की। आरजीयूएपी के ताली ताबा ने केयूडब्ल्यूटी के बोम्मा निखिल गौड़ को 5-0 से हराया। कुवि के मोहित ने यूओसीके के बेसिल एम बेबी को 5-0 से मात दी। इसके अलावा एसयूओएच के अभि धनकर, जीएनएयूपी के सागर, डीबीएयूए के श्रीकांत चौधरी और एलपीयू के ऋषि सिंह ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
50-55 किलो भारवर्ग में में आरआईएमटी के निखिल ने आरजीयूएपी के इटो एडो को 5-0 से, एयूवीआई के वेंपाडा पवन ने डीएमजीआरई के विग्नेश कुमार को 3-2 से मात दी। आरटीएमएनयू के विशाल अशोक कुमार ने एसजीबीएयू के वैभव जरवाल को 3-2 से हराया। एसयूएसएच के हर्षित ने एलपीयू के अजय कुमार को 5-0 से हराया। इसके अलावा सीयूएम के आर्यन, एसजीयूएमपी के अनिल, एनआईआईएलएम के ऋषभ और केकेएयू के गंगा ने भी जीत दर्ज की।
55-60 किलो भारवर्ग में टीएमवीपी के आदित्य गौड़ ने जेटीवीवी के जलुमुरी बाला गणेश रेड्डी को 5-0 से हराया। एमएलएसयू के लोकेश खीची ने जीडीएयूजी के शोएब गडेकर को 5-0 से हराया। एमकेयूजी के चिराग ने पीएएचएसयू के बंसोड़े प्रबुधपाल दादास को आरएससी से हराया। केकेएयू के मिलन देसवाल ने एसजीबीएयू के रेहान शाह को 5-0 से हराया। इसके अलावा जीकेयूपी के प्रदीप, पीयूवीजी के नितिन, एनआईआईएलएम के जतिन और जीएनडीयू के भूपिंदर सिंह ने भी जीत हासिल की।
70-75 किलो भारवर्ग में केकेएयू के उदय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओयूएच के एम. आदित्य मौर्या को 5-0 से हराया। इसी वर्ग में एसजीबीएयू के मणिक्कुमार कमलदेव ने केयूसी के समन कुमार साहू को 5-0 से मात दी। वीआईएसटीए के वसंत राज ने एमएलएसयू के भवेश चौधरी को आरएससी से हराया। आरआरबीएमयू के मयूर सैनी ने जीडीएयूजी के किरण पवार को 3-2 से हराया। इसके अलावा एमडीयूआर के आकाश, एचपीयू के ऋषभ सांगर, डीसीआरयू के युवराज सिंह और एसयूओएच के आर्यन ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
- 90+ किलो भारवर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले
कोच राजेश कुमार के मुताबिक 90+ किलो भारवर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। इस वर्ग में एनआईआईएलएम के मनीष ने जीकेयूपी के विशाल कुमार को 5-0 से हराया। एलपीयू के जैवर्धन ने डीयूजे के सार्थक आचार्य को 4-1 से मात दी। एसजीबीएयू के नीलकंठ लक्ष्मण पूजारी ने पीपीयू के अश्विन प्रकाश को वॉकओवर से हराया। एमएसडीयूए के भावेश चौहान ने एसपीपीयूपी के रोहित कैलास को 4-1 से हराया। इसके अलावा यूओएमडी के ब्रेंडन रोनाल्डो ने बीएचयू के रोहित कुमार बाजिया को आरएससी से हराया।