फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीनी विवाद में 78 साल के व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में एक 78 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना एक महीने पहले की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त जगदीश चंद के रूप में हुई। उस समय परिजनों ने प्राकृतिक मौत समझकर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में बड़ी उदारसी निवासी रेशमा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत माह 13 फरवरी को एक दूर का रिश्तेदार हवा सिंह निवासी जैनपुर जट्टान उसके घर आया था। उसने हवा सिंह को खाना खिलाने के बाद घर के बाहर वाले कमरे में सोने के लिए जगह दी थी। उसी कमरे में उसका पति जगदीश चंद भीसो रहा था। अगली सुबह हवा सिंह ने उसे बताया कि उसका पति जमीन पर गिरा हुआ है। उसे शायद कुछ हो गया है। यह कहकर वह वहां से चला गया था। जांच करने पर पाया तो उसके पति जगदीश चंद की मौत हो गई थी। उन्होंने सोचा कि शायद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी नहीं दी थी। बाद में उनको पता चला कि उसके पति का हवा सिंह के साथ कोई जमीनी विवाद चल रहा था। शक है कि उसके पति की हवा सिंह ने ही हत्या की है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
थाना झांसा प्रबंधक जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जगदीश के परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना और पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में 13वीं पर जगदीश चंद के दामाद और पोते ने हवा सिंह पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें