फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल बेचने का झांसा देकर दुकानदार से ठगे 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने मोबाइल की खरीद फरोख्त के नाम पर दुकानदार के साथ 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने चंडीगढ़ में उसकी मोबाइलों की होलसेल की दुकान होने का झांसा दिया था। आरोपी ने पूरी रकम लेकर शिकायतकर्ता को मोबाइल नहीं भेजा।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में गगनदीप शर्मा निवासी गुमथला गढू ने बताया कि उसकी गांव में ही मोबाइल रिपेयर की दुकान है। 13 मई शाम करीब सवा चार बजे उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। बातचीत में आरोपी ने दावा किया उसकी चंडीगढ़ में मोबाइल की होलसेल की दुकान है। उसके बाद आरोपी ने उसके पास आई-फोन के कई विभिन्न मॉडल की फोटो भेज दी। उनमें से उसे एक मोबाइल पसंद आ गया और उसने उसे खरीदने के लिए बातचीत की। उनका 75 हजार रुपये में सौदा तय हो गया, मगर आरोपी ने सारी रकम ऑनलाइन मांगी। विश्वास करके उसने आरोपी के भेजे गए स्कैनर पर 25 हजार, एक हजार और दूसरे नंबर पर 49 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। आरोपी ने पार्सल से मोबाइल भेजने का आश्वासन दिया, मगर आरोपी ने मोबाइल नहीं भेजा और उसकी कॉल उठानी बंद कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें