फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Kurukshetra: मौसम की बेरुखी हुई दूर, बारिश होने से सूखी धान की फसल को होगा फायदा

Wed, 17 Jul 2024 11:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दिन में भी बारिश होने के आसार हैं। लोगों को उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही मौसम की बेरुखी बुधवार सुबह दूर हुई, जिसके चलते आसमान में घने बादल छा गए और बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश होने से मौसम में ठंडक का आभास हुआ और पारे में कमी दर्ज की गई। बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को भी राहत मिली।

जिले भर में बारिश होने से सूख रही धान की फसलों को फायदा मिला, जिससे धान उत्पादक किसानों में खुशी नजर आई। हालांकि आसमान में अभी भी बादल छाए हुए है, जिससे दिन में भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है, जिससे अगले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें