कुरुक्षेत्र।
पुलिसकर्मी (एसपीओ) से फिनलैंड भेजने के नाम पर 7.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने उसके भाई को 12 लाख में भेजने का आश्वासन दिया था।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में मलकीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस विभाग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। एक जानकारी के माध्यम से मिले गुरप्रीत सिंह ने उसके भाई रोहित का फिनलैंड का वीजा देने का आश्वासन दिया था। 12 लाख रुपये में उनकी बात तय हुई। गुरप्रीत ने रोहित को 26 अक्तूवर को कलकत्ता इंटरव्यू के लिए गया। उसके तीन दिन बाद गुरप्रीत सिंह का फोन आया कि रोहित का वीजा लग गया है और पेमेंट मांगी। उसने गुरप्रीत सिंह को कुल सात बार में 7.30 लाख रुपये दिए। गुरप्रीत ने उसके फोन पर रोहित का वीजा व टिकट भेजी, जिसकी उसने जांच कराई तो दोनों फर्जी पाए गए। पैसे मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।