फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाएं 7205 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला कोर्ट परिसर में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अध्यक्षता में इस लोक अदालत में 11,405 मामले रखे गए। इसमें से 7,205 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अध्यक्षता में चौथी लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के उद्देश्य से एडीजे हेमराज, एडीजे जतिन गर्ग, परिवार कोर्ट की प्रधान जज हरलीन ए शर्मा, एसीजेएम दवेन्द्र, जेएम प्रथम श्रेणी गिरराज सिंह, जेएम प्रथम श्रेणी भावना गेरा, एसडीएम पिहोवा कपिल, जेएम प्रथम श्रेणी शाहाबाद अनीता रानी, स्थायी चेयरमैन लोक अदालत प्रवीन गुप्ता की अध्यक्षता में बेंच का गठन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बेंचों के पास प्री-लिटिगेशन के 2183 मामलों में से 187 का निपटारा किया गया और इन केसों में एक करोड़ दो लाख 52 हजार 85 रुपये की सेटेलाइट के आदेश पारित हुए। अदालतों में लंबित प्री-लिटिगेशन के 9,922 मामलों में से 7,018 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। इन मामलों में छह करोड़ 24 लाख 78 हजार 821 रुपये की राशि की सेटलमेंट के आदेश पारित हुए। इस लोक अदालत में कुल 11,405 मामलों में से 7,205 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में सात करोड़ 27 लाख 30 हजार 906 रुपये की राशि की सेटलमेंट के आदेश पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें