फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेल महाकुंभ के ट्रायल में शूटिंग व क्रिकेट में 72 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए अंतिम चरण में क्रिकेट और शूटिंग के लिए ट्रायल हुए। इससे पहले दो चरण में हुए ट्रायल में 900 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता के लिए ट्रायल दिए थे, जिसमें 365 से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया। हालांकि अभी भी क्रिकेट में लड़कियों का ट्रायल नहीं हुआ है। इसके लिए जिला खेल विभाग खेल महाकुंभ से पहले ट्रायल लेगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ। इसमें जिलेभर से 32 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ। हालांकि महिलाओं का ट्रायल नहीं हुआ, क्योंकि केवल तीन महिला खिलाड़ी ही ट्रायल के लिए पहुंचीं थी। अब खेल महाकुंभ से पहले उनका ट्रायल लिया जाएगा। इसके अलावा बुधवार को शूटिंग के लिए निजी शूटिंग अकादमी में ट्रायल लिए गए। इसमें 23 पुरुष और 17 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें दोनों वर्ग से छह-छह खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें