फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसिख युवक सुखविंदर सिंह के हमलावरों पर हो कार्रवाई : अजराना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैथल में गुरसिख युवक पर हमला करने, अपशब्द कहने व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सीएम दरबार में पहुंचेगा। आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने की। जारी बयान में उन्होंने कहा कि कैथल में सिख नौजवान सुखविंदर सिंह पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। युवक के साथ मारपीट करने के साथ-साथ हमलावरों ने उसे अपशब्द भी कहे। घटना के बाद पीड़ित को कैथल के अस्पताल में दाखिल कराया गया। अजराना के अनुसार जब इस घटना के बारे में कमेटी के पदाधिकारियों को पता चला तो, संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, वे स्वयं, धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, मैंबर साहब सिंह चक्कू, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़ सहित कैथल जिला की अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों के पदाधिकारी गुरुद्वारा श्री निम्म साहिब कैथल पहुंचे।
विज्ञापन

अजराना ने कहा कि कमेटी ने जिला प्रशासन कैथल से मांग की है कि इस मामले के दोषियों पर भांदसं की धारा 307 के अलावा अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करने की जाए। इस मौके पर उनके साथ सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, तजिंदर सिंह मक्कड़, उप सचिव सतपाल सिंह डाचर, गुरुद्वारा निरीक्षक शाखा के प्रभारी जज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें