फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने महिला पर भूतप्रेत का साया बताकर चिमटे के साथ बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कथित तांत्रिक द्वारा महिला पर भूतप्रेत का साया बताकर उसे बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जख्मी होने पर महिला को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल दाखिल कराया गया है। यहां जांच के दौरान पीड़ित महिला की कमर और बाजू सहित कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पिछले करीब दो माह से उसके सिर और पैरों में दर्द रहता है। अस्पताल में उपचार कराने के बाद भी उसको आराम नहीं मिला। किसी ने बताया कि पिहोवा रोड स्थित गांव मुकीमपुरा के नजदीक एक तांत्रिक झाड़ा लगाता है, जिससे दर्द से निजात मिलती है। बताया कि जैसे ही वह अपने पति के साथ उक्त तांत्रिक के डेरे में पहुंची तो वहां बैठे कुछ लोग तांत्रिक के साथ बैठकर सुल्फा पी रहे थे। वहां पहुंचते ही उक्त तांत्रिक ने उनकी समस्या पूछी। जब उन्होंने अपनी पीड़ा बताई तो तांत्रिक ने उसकी आंखों में देखने के बाद भूतप्रेत का साया बताया और इसी बीच बालों को पकड़कर उसके सिर को जमीन में दे मारा। अशोक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो वहां मौजूद तांत्रिक के समर्थकों ने उससे पकड़ लिया और कहा कि वह बाबा के काम में दखलंदाजी नहीं कर सकता। कथित तांत्रिक ने पास रखे धूनी के चिमटे से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में महिला की कमर, बाजू व पैर सहित कई जगह चोटें आई हैं। जब पीड़िता बेसुध हो गई तब जाकर उक्त तांत्रिक ने उसे छोड़ा। महिला के पति ने आरोप लगाया कि कथित तांत्रिक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की है और उसकी पत्नी के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया। पिहोवा थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने तांत्रिक कंवर पाल, समर्थक सूरली व मुलतान सहित तीन अन्य समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें