फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर आया व्यक्ति अवैध हथियार संग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। दोहरे हत्याकांड में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी को पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा-एक के हवलदार हरप्रीत सिंह थाना शहर थानेसर क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ पुराना बस स्टैंड के पास टहलप रहा है। सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोचा। जिसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हिसार के मंधेड़ी निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस से पूछताछ में संदीप ने बताया कि वर्ष 2006 में सोनू और राजेश वासी को एक दोहरे हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वो जिला कारागार जींद में बंद था। पिछले दिनों 15 दिन की पेरोल पर वह आया हुआ था। पुलिस ने जमानत पर आए युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को कारागार जींद में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें