फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों ने राहत कोष में जमा कराए 10140 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहीदों के लिए राहत कोष में जमा कराए 10140 रुपये
पिहोवा। राजकीय कॉलेज भेरियां के विद्यार्थियों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद जवानों के बच्चों की सहायता एवं शिक्षा के लिए राशि इकट्ठा की। बच्चों की पहल को देखते हुए कॉलेज स्टाफ ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता राशि भेजने का वादा किया था। प्राचार्य डा. त्रिभुवन नाथ सैनी ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों का सम्मान करते हुए तथा उनका उत्साह बढ़ाने के लिए एक ही दिन में 10,140 रुपये की राशि एकत्रित कर उसे पीएम राहत कोष में जमा कराया है। विद्यार्थियों के इस सहराहनीय कदम को देखते हुए डा. उर्मिला सांगवान ने भी 10 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिए हैं। डा. सांगवान ने विद्यार्थियों को वादा किया था कि उनके बराबर की राशि शहीद सैनिकों के परिवार को भेजेंगी, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सेना भारत देश का गौरव है। उन्हीं के दम पर घरों में चैन की नींद सोते हैं। सैनिकों लिए कुछ करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें