फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से यस बैंक के कलस्टर हेड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी की स्वाइन फ्लू से मौत
विज्ञापन

लाडवा (कुरुक्षेत्र )। निजी बैंक के एक अधिकारी की शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनको एक दिन पूर्व ही यहां भर्ती कराया गया था। जबकि रविवार से कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

मालूम हो लाडवा निवासी एक निजी बैंक अधिकारी (38 ) सेक्टर-5 में रहते थे। पिछले सप्ताह से वो खांसी और बुखार से पीड़ित थे। हालत में सुधार न होने पर रविवार को उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत न सुधरने पर वीरवार को उनको पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। वहीं, पीजीआई में वीरवार शाम को हुए टेस्ट में उनके स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पीजीआई में ही उनका निधन हो गया। शुक्रवार को ही लाडवा के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले में पिछले तीन माह के दौरान स्वाइन फ्लू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें