फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में हरियाणा पुलिस में सिपाही बनने के लिए बहाना पड़ा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षत्र। हरियाणा पुलिस में सिपाही बनने के लिए युवाओं को कड़ाके की ठंड में परीक्षा से एक दिन पहले ही पसीना बहाना पड़ा। कोहरे के भय व सुबह के सत्र में समय पर परीक्षा में शामिल होने को लेकर महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार सहित विभिन्न जिलों से हजारों अभ्यर्थी देर रात कुरुक्षेत्र पहुंचे। इन्होंने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन से लेकर धर्मशालाओं की शरण ली। वहीं कुरुक्षेत्र जिले के युवा यमुनानगर सहित अन्य जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए देर रात तक बसों व ट्रेन से रवाना होते रहे। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 18 हजार 666 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो सत्रों में आयोजित इस परीक्षा का पहला सत्र सुबह साढे़ 10 से 12 बजे तक व शाम के सत्र में 3 बजे से लेकर साढे़ 4 बजे तक होगा। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है। जिलेभर में इस परीक्षा के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को लेकर थानेसर एसडीएम अनिल यादव ने शनिवार को संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट, अधिकारियों एवं अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि रविवार को दो सत्रों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए है और परीक्षा को नकल रहित व सुचारु रूप से संपन्न किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है तथा परीक्षा से संबंधित ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए थानेसर में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन परीक्षा केंद्रों में 14 हजार 730 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा शाहाबाद के 6 परीक्षा केंद्रों में 1752 और पिहोवा में 8 परीक्षा केंद्रों में 2184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस मौके पर पिहोवा एसडीएम निर्मल नागर, शाहाबाद एसडीएम सुशील कुमार, डीआरओ डॉ. चांदी राम, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इंचार्ज शिलख राम, बीएस नेगी व नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें