फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईट डोमिशन के तहत 2074 वाहन जांचे , 61 के चालान, 103 बोतल अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को नाइट डोमिनेशन चलाया गया। इस दौरान 40 जगहों पर विशेष नाकाबंदी कर 2074 वाहनों की जांच की गई। ऐसे में यातायात नियमों की उल्लंघन पर 61 वाहन चालकों के चालान किए गए तो वहीं 103 बोतल अवैध शराब, एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिपली द्वार से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, लक्की स्वीट हाउस, आंबेडकर चौक, मीरी पिरी चौक, उमरी चौक, देवी लाल चौक, पिहोवा मेन चौक, झांसा, बबैन, लाडवा, शाहाबाद में नाके लगाए गए। इस दौरान 480 पुलिस जवानों ने पूरी रात वाहनों की जांच की। नाकेबंदी के साथ ही 104 स्थानों पर छापेमारी भी की गई और 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जिनके कब्जे से 103 अवैध देशी शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं, पुलिस टीम करनाल की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने ही वाली थी कि वह पुलिस को देख कर भागने लगा तभी अपराध शाखा-1 की टीम ने उसे काबू किया और जांच के दौरान उससे देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी वजीर चंद को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। नाइट डोमिनेशन के दौरान दूसरे राज्यों से आए 143 लोगों की भी जांच की गई और संबंधित क्षेत्र की पुलिस से उनकी तस्दीक कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें