फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल के छात्रों को रोल मॉडल बनाने के लिए रुबरु होंगे प्रथम श्रेणी के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी के अधिकारी मॉडल स्टूडेंट बनाएंगे। इसके लिए प्रथम श्रेणी के अधिकारी छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और अपने अनुभव सांझे करेंगे।
एडीसी अनीश यादव ने इस संबंध में लघु सचिवालय में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित समग्र शिक्षा योजना के तहत अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कुरुक्षेत्र के 20 स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक से 4 स्कूल लिए जाएंगे। राजकीय स्कूलों में एसपी, जॉइंट कमिश्नर, डीएसपी, जीएम, डीआरओ, तहसीलदार, जिला न्यायवादी, एसडीओ, डीडीपीओ, एसई, हुडा के प्रशासनिक अधिकारी, एक्सईएन, उपनिदेशक, डीआईपीआरओ, पीओआईसीडीएस, वन अधिकारी, बैंक अधिकारी, कॉलेजों के प्रोफेसर और प्रिंसिपल स्कूलों में बच्चों से रूबरू होंगे। अधिकारी बच्चों से अपने जीवन के अनुभव साझे करेंगे। प्रत्येक अधिकारी कम से कम 5 स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद करेगा। अधिकारी बच्चों को राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण को शुद्ध बनाने, गुड गवर्नेंस, स्वच्छता आदि पर जानकारी देंगे। स्कूलों के प्रिंसिपल इन कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता महोत्सव के बाद तय किया जाएगा शेड्यूल
एडीसी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के बाद एक शेड्यूल तय किया जाएगा। इस शेड्यूल के अनुसार अधिकारी स्कूलों में विजिट करेंगे। प्रशासन की तरफ से प्रत्येक स्कूल को खर्चे के लिए 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों के साथ रूबरू होने का एक घंटे का समय तय किया गया है। बैठक में एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, डीआरओ डॉ. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीईओ अरुण आश्री, डीईईओ सतनाम भट्टी, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह, बीईओ रामदिया गागट मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें